पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • नाकाबंदी में जिस संदिग्ध को पकड़ा, वह खेड़ापा थाने का वांछित तस्कर निकला, दो गाड़ियां भी जब्त

नाकाबंदी में जिस संदिग्ध को पकड़ा, वह खेड़ापा थाने का वांछित तस्कर निकला, दो गाड़ियां भी जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साथी भी संदेह के आधार पर पुलिस हिरासत में

जोधपुर| पुलिस की ओर से की जा रही गश्त व नाकाबंदी के दौरान डांगियावास पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा, तो पूछताछ में वह खेड़ापा पुलिस का वांछित तस्कर निकला। पुलिस ने उसके कब्जे से दो एसयूवी गाड़ियां भी जब्त की हैं। डांगियावास थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सोमवार रात में गश्त कर रही पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक एसयूवी रुकवाई और प्रारंभिक पूछताछ में उस पर संदेह होने पर टीम उसमें सवार दो जनों को पकड़कर थाने ले आई। बाद में इन दोनों से गहनता से पूछताछ की, तो पता चला कि इनमें से एक गुढ़ा विश्नोइयान निवासी बीरबल राम विश्नोई पुत्र हापूराम सोमवार को खेड़ापा पुलिस द्वारा पकड़े गए डोडा-पोस्त के मामले में वांछित है। उसके साथी रामसुख विश्नोई पुत्र भंवरलाल को भी संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बीरबलराम डोडा-पोस्त की सप्लाई करता है और वह खेड़ापा के एनडीपीएस केस में नामजद भी है।

खबरें और भी हैं...