रेसा पी का शिक्षा निदेशालय पर घेराव आज
जोधपुर| राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद प्रधानाचार्य रेसा पी संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को बीकानेर शिक्षा निदेशालय पर विशाल धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजूराम चौधरी ने बताया कि धरने में जोधपुर जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी के नेतृत्व में झूमरलाल पालीवाल, मोहम्मद रफीक, चक्रवती चारण, किशोर कुमार, प्रदेश सह संयोजक शीला आसोपा, डॉ. पूर्णिमा, लक्ष्मी, उर्मिला, कुलदीप, कमला सहित हजारों प्रधानाचार्य अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।