जिला सीनियर एथलेटिक मीट 20 मई को होगी
जिला सीनियर एथलेटिक मीट 20 मई को होगी
जोधपुर| जिला एथलेटिक संघ जोधपुर के तत्वावधान में सीनियर एथलेटिक मीट 20 मई को यहां गोशाला क्रीड़ा संगम के ट्रैक पर आयोजित की जाएगी। संघ के सचिव शब्बीर हुसैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के आधार पर जोधपुर टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 6 व 7 जून को उदयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
ताइक्वांडो व सेल्फ डिफेंस शिविर संपन्न
जोधपुर| जोधपुर जिला ताइक्वांडो संघ, मोयल मार्शल आर्ट क्लब एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के सयुंक्त तत्वाधान में 11 दिवसीय ताइक्वांडो व सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर यहां मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ।समापन समारोह में सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक मुख्य अतिथि थे। मोहम्मद इकबाल मोयल इस शिविर के मुख्य प्रशिक्षक थे।