पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • बच्चियां असहज दिखें तो प्यार से पूरी बात पूछें परिजन : आईपीएस चौधरी

बच्चियां असहज दिखें तो प्यार से पूरी बात पूछें परिजन : आईपीएस चौधरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाबालिग से ज्यादती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कच्ची बस्तियों में पुलिस का जागरूकता अभियान

क्राइम रिपोर्टर | जोधपुर

शहर की कच्ची बस्तियों में रहने वाले बच्चे, महिलाओं और पुरुषों को नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों और इससे जुड़े कानून पॉक्सो के बारे में जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को महामंदिर थाना क्षेत्र के भदवासिया सांसी बस्ती व हरिजन बस्ती में कैंपेन चलाया गया।

एसीपी (ईस्ट) आईपीएस सुधीर चौधरी व महामंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा सहित अन्य की टीम मंगलवार शाम को इन इलाकों में पहुंची। यहां महिलाओं, बच्चियों सहित अन्य को नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों में होने वाली सजा, ऐसे अपराधों की रोकथाम के बारे में बताते हुए आईपीएस चौधरी ने कहा कि किसी भी परिवार में बच्चियां असहज नजर आएं, तो परिजन उन्हें नजरअंदाज नहीं करें। बच्चे की मां या बहन उनसे प्यार से पूरी बात करें, जिससे हकीकत सामने आ सके। इसके लिए माता-पिता को सावचेत रहना चाहिए। साथ ही अनजान लोगों से बच्चों को दूर रहने या ऐसे किसी व्यक्ति से खाने-पीने की कोई चीज के लालच में नहीं फंसने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...