पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भामाशाह जयंती पर दानदाता होंगे सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाह जयंती पर दानदाता होंगे सम्मानित

जोधपुर|
राजकीय स्कूलों में शैक्षिक एवं भौतिक विकास में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। विद्यालय विकास में 15 लाख रुपए से अधिक का सहयोग करने वालों का 26 जून को राज्य स्तरीय भामाशाह जयंती पर सम्मान किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी प्रांरभिक धनेंद्रकुमार जोशी ने बताया कि 15 लाख से अधिक व 1 करोड़ तक दान देने वालों को शिक्षा भूषण सम्मान दिया जाएगा। 1 करोड़ से अधिक का दान देने वाले को शिक्षा विभूषण की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भामाशाहों को प्रेरित करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भामाशाहों का सम्मान के लिए आवेदन 20 मई तक लिए जाएंगे।

डिजिटल सर्किट में दिए 16 अवार्ड व 36 मेरिट अवार्ड

जोधपुर|
सनसिटी फोटोग्राफी सोसायटी की ओर से नेशनल सर्किट के विजेताओं को चुना गया। मोनोक्रोम, कलर विक्टोरियल, नेचर, फोटो ट्रेवल, फोटो जर्नलिज्म व फैशन/एडवरटाइजमेंट कैटेगरी में प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। सोसायटी सचिव विजेंद्र कुमार जायलवाल, शिवकुमार सोनी, शिव वर्मा व राजेश वैष्णव ने 16 अवार्ड व 36 मेरिट अवार्ड प्रदान किए। विजेताओं का चयन हरिकिशन प्रजापत, हरीश शर्मा, ए समद खान, बृजेश भाटी व इरफान ने किया।

खबरें और भी हैं...