एनआरएचएम डीपीएम का स्थानांतरण हड़ताल कर रहे बीपीएम को दिया पदभार
जोधपुर | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग का काम शुक्रवार को जोधपुर में एनआरएचएम स्कीम में लगे ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को दिया गया है। जबकि 15 मार्च 2017 से सभी दस ब्लॉकों में कार्यरत एनआरएचएम कर्मी हड़ताल पर हैं, जिसमें सभी बीपीएम भी शामिल हैं। जयपुर चिकित्सा विभाग से आए आदेश के अनुसार जोधपुर सीएमएचओ में लगे जिला कार्यक्रम प्रबंधक का स्थानांतरण दौसा जिले में कर बिलाड़ा बीपीएम को अतिरिक्त पदभार दिया है। विभाग के अधिकारियों की अनदेखी का हाल यह है कि हड़ताल को तुड़वाने की जगह जिले में लगे डीपीएम का स्थानांतरण कर पद खाली कर दिया है। ऐसे में अब राजश्री, जेएसजेवाई योजनाओं की मॉनिटरिंग कैसे होगी? जबकि जिले में शहरी क्षेत्र में तीन कंसलटेंट लगे होने के बावजूद भी केवल 16 प्रतिशत ही राजश्री योजना का भुगतान अभी तक हुआ है। वहीं ग्रामीण में जिसकी मॉनिटरिंग डीपीएम की ओर से हो रही थी वहां आंकड़ा 63 प्रतिशत है। सीएमएचओ डॉ. सुरेंद्रसिंह चौधरी का कहना है कि बीपीएम के स्थानांतरण होने का उन्हें शुक्रवार को पता चला है। यह गलत है, इससे विभाग का काम प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि जोधपुर में थोड़ा सा काम लाइन पर आते ही विभाग की ओर से व्यक्तियों का स्थानांतरण कर दिया जाता है। इससे पहले भी डीएलओ का यहां से ट्रांसफर किया गया है। सभी काम सीएमएचओ नहीं कर सकता है।