पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निशुल्क रेटिना जांच शिविर कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निशुल्क रेटिना जांच शिविर कल

डाॅ. कामदार आई हॉस्पिटल में रविवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक निशुल्क रेटिना जांच शिविर का आयोजन होगा। शिविर में विशेषज्ञों की ओर से अत्याधुनिक मशीनों से आंख के पर्दे (रेटिना) की जांच कर बीमारी का निदान किया जाएगा। शिविर में रेटिना विशेषज्ञ डाॅ. विवेक सिंघल व जोधपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. गुलाम अली कामदार अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में डायबिटीज, उच्च रक्तचाप के मरीज या किसी के परिवार में किसी को रेटिना संबंधी उपचार चल रहा है तो ऐसे रोगी शिविर में आकर परामर्श ले सकते हैं। इसके अलावा आंख में चोट लगने या मोतियाबिंद के बिगड़े हुए ऑपरेशन एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के बाद भी नजर सही नहीं हुई हो ऐसे मरीज भी परामर्श लेकर निदान प्राप्त कर सकते हैं। असुविधा से बचने के लिए टोल फ्री नंबर 18002003377 पर पूर्व पंजीकरण सुविधा भी उपलब्ध है।

स्कूली बच्चों ने मनाया वैशाखी का त्योहार

कुड़ी स्थित लक्की इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को बच्चों ने वैशाखी पर्व मनाया। प्री प्राइमरी संकाय में विशेष सभा का आयोजन कर बच्चों को वैशाखी पर्व की जानकारी देकर उसके महत्त्व को समझाया। बच्चों ने पहली बार गेहूं की बालियों देखी और बालियों से गेहूं के दाने निकाल ग्रीटिंग कार्ड बना प्रधानाचार्य को भेंट किया। इस अवसर पर पंजाबी एवं बंगाली गीतों पर नृत्य करते हुए बच्चों ने ढोल के साथ एकतारा बजा पर्व का आनंद लिया। सभा के अंत में बच्चों ने शुभ-यात्रा निकाल वैशाखी की बधाइयां दी।

सेना भर्ती लिखित परीक्षा के बैच शुरू

सत्यकेतु संस्थान में जोधपुर सेना भर्ती रैली के फिजिकल में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा की तैयारी के बैच शुरू हो गए हैं। संस्थान निदेशक व गणित फैकल्टी संजय आशिया ने बताया, कि 27 मई को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के जीडी, क्लर्क, ट्रेडमैन, टेक्निकल के बैच चल रहे हैं। इसके साथ ही एसएससी जीडी, रेलवे पुलिस, आगामी सेना भर्ती, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, एयरफोर्स वाई ग्रुप के बेच भी शुरू हो गए हैं। पिछली सेना भर्ती रैली में कुल चयनित 223 में से सर्वाधिक 48 का चयन देने वाले सत्यकेतु संस्थान वाजिब फीस पर उच्च गुणवत्ता की तैयारी करवाई जाती है।

डिफेन्स इलेक्ट्रॉनिक्स की ‘महाबचत’ स्कीम में छूट के साथ मिल रहे इनाम

रातानाडा, कुड़ी भगतासनी व भदवासिया स्थित डिफेन्स इलेक्ट्रॉनिक्स शो रूम पर प्रतिष्ठान की ओर से जारी स्कीम के तहत ग्राहक 6हजार रुपए तक की बचत के साथ प्राइज भी जीत रहे हैं। संस्था के प्रबंधक शालीन जय सिंघानी ने बताया,कि स्कीम के अंतर्गत पहले रविवार का लकी ड्रा निकाला गया। जिसमें सोने के सिक्के के विजेता अनिल यादव, सेकंड पुरस्कार मनीष जांगिड़ को डिजाइनर बेडशीट और तीसरे पुरस्कार के विजेता रामसिंह रहे। सभी शोरूम पर एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, स्मार्ट फोन, लैपटॉप, इनवर्टर, डीप फ्रिज, चिमनी, आटा चक्की, वाटर प्यूरीफायर, एसी, कूलर,वाटर कूलर, सोलर आइटम्स सहित सभी घरेलू उत्पाद आसान किस्तों पर उपलब्ध होने के साथ एमआई स्मार्टफोन भी उपलब्ध है।

वाईसीएल स्कॉलरशिप टेस्ट कल

वाईसीएल संस्थान की ओर से रविवार को स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन होगा। संस्था निदेशक रामनरेश यादव ने बताया, कि टेस्ट के माध्यम से टेलेंटेड विद्यार्थियों को कैश प्राइज देकर कॅरिअर की ओर अग्रसर किया जाएगा। हाल ही में आठवीं या दसवीं की परीक्षा दी है और नौवीं प्री फाउंडेशन व ग्यारहवीं फाउंडेशन कोर्स में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी इस टेस्ट में भाग ले सकते हैं। टेस्ट रविवार सुबह 11 से 12:30 बजे तक कक्षा आठ के लिए और दोपहर 1 से 2:30 बजे तक दसवीं परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के लिए होगा। इसके लिए वाईसीएल की आखलिया, बासनी व पावटा शाखा से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। इस दौरान कॅरिअर सेमिनार का आयोजन भी होगा।

खबरें और भी हैं...