पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • बीएसएनएल की फ्री ईपीएबीएक्स योजना की जानकारी दी

बीएसएनएल की फ्री ईपीएबीएक्स योजना की जानकारी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | भारत संचार निगम लिमिटेड के कार्यालय में बीएसएनएल के बिजनेस पार्टनर मैसर्स मैट्रिक्स कॉमसेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से फ्री ईपीएबीएक्स योजना पर कार्यशाला हुई। बीएसएनएल के जीएम एन राम ने बताया, कि कार्यशाला में मैट्रिक्स कॉमसेक ने ईपीएबीएक्स उपकरण के विभिन्न उपयोग एवं विशेषताओं के बारे में प्रेजेंटेशन देकर उपयोगी जानकारी दी। कार्यशाला में एम्स, आईआईटी, ओएनजीसी, एचपीसीएल, स्टेट जीएसटी, एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, हाईकोर्ट, आयुर्वेद कॉलेज व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ओपी चौहान, एचएस रावत, एके तिवारी, मनु माथुर, सुदेश आहूजा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...