पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • शहर में विभिन्न स्थानों पर लगीं महापुरुषों व गणमान्य व्यक्तियों की प्रतिमाओं के पास पुलिस की चौकसी

शहर में विभिन्न स्थानों पर लगीं महापुरुषों व गणमान्य व्यक्तियों की प्रतिमाओं के पास पुलिस की चौकसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्र में लगी महापुरुषों व गणमान्य व्यक्तियों की प्रतिमाओं पर हर वक्त चौकस निगाह रखी जा रही है। इसके लिए तीन दिन पहले ही पुलिस उपायुक्त की ओर से सभी थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न इलाकों में ऐसी प्रतिमाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं सामने आई थीं। इसके बाद से ही पुलिस कमिश्नरेट में कई जगहों पर लगी प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ. अमनदीप सिंह कपूर की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार करवड़, मंडोर, मथानिया, महामंदिर, रातानाडा, उदयमंदिर, खांडा फलसा, नागौरी गेट, सदर बाजार व सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में जिन गणमान्य व्यक्तियों व महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, उनके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चालू होना सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही प्रतिमाओं के आसपास स्थानीय चौकीदारों को जागते रहने, प्रतिमाओं के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ कर नुकसान पहुंचाने वाले संदिग्धों पर नजर रखने, रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने इलाके में प्रतिमाओं की निगरानी करने को कहा गया है। आवश्यकतानुसार इन प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस जाब्ता या सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात करने को कहा गया है।

नागौरी गेट स्थित अंबेडकर सर्किल के बाहर प्रतिमा की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।

कहां-किसकी प्रतिमा है स्थापित | करवड़ थाना क्षेत्र के खारी खुर्द में शहीद डूंगरराम मुंडण व लूणावास में शहीद भाकरराम (फौजी) की प्रतिमा स्थापित है। मंडोर थाना क्षेत्र के गोकुलजी की प्याऊ आयुर्वेदिक अस्पताल व नयापुरा सेटेलाइट अस्पताल में शिवलाल नत्थुजी टाक की प्रतिमा, मथानिया थानांतर्गत बिंजवाड़िया व तिंवरी कस्बे में डॉ. अंबेडकर, तिंवरी में महात्मा गांधी, मथानिया में शहीद सेठाराम परिहार की प्रतिमा है। महामंदिर थाना इलाके में फुलेराव पार्क में महात्मा ज्योतिबा फुले, मंडोर कृषि उपज मंडी में विजयाराजे सिंधिया, पावटा हनवंत हॉस्टल के सामने महाराजा हनवंतसिंह, रातानाडा सुभाष चौक में सुभाषचंद्र बोस, नेशनल हैंडलूम के सामने शहीद आईपीएस ताराचंद, वीसी सर्किल पर स्वामी विवेकानंद, भाटी चौराहे पर सुभाषचंद्र बोस, अरोड़ा सर्किल पर महेंद्रनाथ अरोड़ा व विजयाराजे सिंधिया, एमबीएम इंजी. कॉलेज परिसर में मगनीराम बांगड़ की प्रतिमा स्थापित है। इसी तरह, उदयमंदिर थानांतर्गत कचहरी परिसर स्थित सर प्रताप, मिर्धा सर्किल पर बलदेवराम मिर्धा, पावटा चौराहे पर मेजर शैतानसिंह, नई सड़क के पास राजीव गांधी, सोजती गेट गणेश मंदिर के पास और खांडा फलसा थानांतर्गत व्यास पार्क चांदपोल पर जयनारायण व्यास प्रतिमाएं, उम्मेद अस्पताल परिसर में महाराजा उम्मेदसिंह, नागौरी गेट चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर, सदर बाजार इलाके के कबूतरों का चौक में महात्मा गांधी और सदर कोतवाली के बागर चौक क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित हैं।

खबरें और भी हैं...