जीतो 15 करोड़ : शमीउद्दीन ने मोबाइल, गोपाल ने वाशिंग मशीन और राजकुमार ने वाटर प्यूरीफायर जीता
जोधपुर| दैनिक भास्कर समूह की इनामी योजना ‘जीतो 15 करोड़’ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने का सिलसिला जारी है। प्रताप नगर निवासी शमीउद्दीन के नाम मोबाइल इनाम में निकला। मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद अतीक ने शमीउद्दीन को उनका पुरस्कार भेंट किया। वहीं ओसियां के गोपाल दास के नाम वाशिंग मशीन इनाम में निकली। उनके साथ उनकी प|ी विमला देवी, भाई किशन दास और पुत्री ज्योति भी पुरस्कार लेने पहुंचे। मोहम्मद अतीक ने उन्हें पुरस्कार भेंट किया। गोपाल दास ने बताया कि भास्कर की खबरें जहां पाठकों को आगे रखती हैं, वहीं ऐसी योजनाएं हमारी कई जरूरतें पूरी करती हैं। में माता का थान निवासी राजकुमार सोनी के नाम वाटर प्यूरिफायर इनाम में निकला। उनके साथ उनकी प|ी ज्योति सोनी, पुत्र लक्ष्य रतन और पुष्प रतन पुरस्कार लेने भास्कर कार्यालय पहुंचे। एम्स के डिप्टी डायरेक्टर एनआर विश्नोई ने उन्हें पुरस्कार भेंट किया।