पुजारी समाज की शक्ति प्रदर्शन रैली 7 मई को
पुजारी समाज की शक्ति प्रदर्शन रैली 7 मई को
जोधपुर | अखिल राजस्थान पुजारी महासभा की ओर से 7 मई को जयपुर में शक्ति प्रदर्शन रैली का आह्वान किया गया है। प्रांतीय वैष्णव युवा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष प्रेमदास वैष्णव ने बताया, कि राजस्थान में पुजारी समाज की सबसे बड़ी समस्या डोली भूमि की है। डोली भूमि से सरकार ने हमारे नाम हटा हमें हमारे अधिकारों से बेदखल कर दिया है। डोली भूमि हमारे पुरखों की है ना कि सरकार की। इस शक्ति प्रदर्शन रैली में राज्य भर से समाज के लोग भाग लेंगे।