पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ड्राईक्लीनर की हत्या के आरोपी की रिमांड बढ़ी, चाकू व बाइक बरामद

ड्राईक्लीनर की हत्या के आरोपी की रिमांड बढ़ी, चाकू व बाइक बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएनवीयू न्यू कैंपस में रविवार रात को चाकू से की थी हत्या
वारदात के दौरान पहने खून से सने चप्पल भी बरामद, कपड़े धोकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की थी

क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर

पाली रोड भगत की कोठी इलाके में स्थित तेजा हॉस्टल के सामने जेएनवीयू न्यू कैंपस परिसर में रविवार रात को कपड़े ड्राईक्लीन करने वाले मुकेश कुमार (30) पुत्र स्व. विजयसिंह की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रदीप सिंह की रिमांड अवधि दो दिन बढ़ाई गई है। केस के जांच अधिकारी एसीपी (वेस्ट) कमल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जेएनवीयू न्यू कैंपस परिसर में मुकेश का रक्तरंजित हालत में शव मिला था। इस संबंध में उसके भाई पहाड़गंज निवासी किशोर कुमार की रिपोर्ट पर शास्त्रीनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस केस में मंगलवार को पुलिस टीम ने मूलतया जयपुर ग्रामीण के फागी इलाके के गांव टिकेल नरूकान हाल सांगरिया तनावड़ा फांटा भोमियाजी नगर निवासी प्रदीपसिंह (20) पुत्र राजेंद्रसिंह को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। शुक्रवार को उसकी रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस ने उसे दुबारा कोर्ट में पेश किया। वहां से उसकी रिमांड अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी गई। इससे पहले पुलिस ने आरोपी प्रदीप की निशानदेही पर उसके घर से वारदात में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और खून से सने चप्पल बरामद किए हैं। हालांकि, प्रदीप ने वारदात के वक्त पहने कपड़े, जिन पर खून के निशान थे, वो धो दिए थे। अब इन कपड़ों की एफएसएल जांच कराई जाएगी। उसे दुबारा रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर उसका मोबाइल बरामद करने के प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि मृतक मुकेश काफी समय से प्रदीप की बहन को परेशान कर रहा था और समझाने के बावजूद वह बाज नहीं आया। इससे क्षुब्ध होकर प्रदीप ने पहले तो मुकेश को शराब पिलाई और बाद में मौका पाकर उस पर चाकू से हमला कर मार डाला।

खबरें और भी हैं...