पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान आवंटन की धीमी प्रक्रिया पर जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकान आवंटन की धीमी प्रक्रिया पर जताया रोष

जोधपुर |
पावटा सब्जी मंडी यूनियन, फल सब्जी मंडी व्यापारी व विक्रेता यूनियन सीटू और फल सब्जी फुटकर व्यापार संघ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। फुटकर व्यापारियों को नई मंडी भदवासिया में दुकानें आवंटन की धीमी प्रक्रिया पर बैठक में रोष जताया गया। साथ ही 15 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के निवास पर जाकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

बासनी कृषि मंडी व्यापारियों ने की मांगों पर चर्चा

जोधपुर |
बासनी भगत की कोठी कृषि उपज मंडी में नरेंद्र कुमार बंसल की अध्यक्षता में ई-ग्राम से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त जिंस जीरा, ईसबगोल, मूंग, ग्वार आदि के व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें कृषि मंडी टैक्स सभी जिंसों पर 50 पैसा सैकड़ा करने, नई औद्योगिक इकाइयों के लिए न्यूनतम दरों पर जमीन, वित्त व प्रशासनिक सुविधाएं मुहैया करवाने, मंडी शुल्क की अवधि बढ़ाने, 99 वर्षीय लीज पर दुकान, गोदाम लेने के इच्छुक व्यापारियों को पर्याप्त छूट देने पर चर्चा की गई।

खबरें और भी हैं...