बुधमल जैन की देह शोध के लिए एम्स में दान की
जोधपुर | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार को एक देह दान की गई। एम्स को इस साल की यह छठी बॉडी मिली है और अब तक 83 देहदान हो चुके हैं। अजीत कॉलोनी निवासी 96 वर्षीय बुधमल जैन की मृत्यु के बाद उनके पुत्र शांतिचंद धारीवाल ने उनके पार्थिव शरीर को एम्स में शोध के लिए दान किया। बुधमल के पुत्र शांतिचंद ने बताया कि उनके पिता ने अपने जीवनकाल में ही देहदान की सभी प्रक्रिया पूरी कर दी थी। मृत्यु के बाद देहदान के लिए उनकी पुत्रियों ने भी सहमति प्रदान की। देहदान के समय उनकी पुत्रियां कंचन भंडारी, श्रीकांता बोहरा, मंजू भंसाली समेत राजरुपचंद मेहता, शांतिचंद भंसाली, राजेश खींवसरा, कमल, दिनेश मेहता, दिलीप श्रीमाल समेत सभी परिवारजन मौजूद थे। एम्स जोधपुर के एनोटॉमी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आशीष नैय्यर ने बताया कि एक बॉडी डोनेट हुई है। परिवारजनों को देहदान का प्रमाण-पत्र जारी किया गया।