उन्नाव-कठुआ की जोधपुर तक आंच, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
जोधपुर| यूपी के उन्नाव और कश्मीर के कठुआ में हुए दुष्कर्म के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने रात में कांग्रेस कार्यालय से जालोरी गेट तक कैंडल मार्च निकाला। जालोरी गेट पर काफी संख्या में लोगों ने दोनों घटनाओं का विरोध किया। एमजीएच रोड स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से रात नौ बजे कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में मोमबत्ती लेकर जालोरी गेट की ओर पैदल रवाना हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। जिलाध्यक्ष सईद अंसारी ने कहा कि देश में महिला उत्पीड़न चरम पर है। मार्च में बद्रीराम जाखड़, हीराराम मेघवाल, गणपतसिंह चौहान, पवन मेहता, सुरेश व्यास, मनीषा पंवार, संगीता बेनीवाल, अनिल टाटिया, हीरालाल मुंडेल, आनंदसिंह आदि शामिल थे।