पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • पश्चिमी विक्षोभ से बादल छाए, कई जगह बूंदाबांदी हुई

पश्चिमी विक्षोभ से बादल छाए, कई जगह बूंदाबांदी हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारा चौथे दिन 40 के अंदर
वेदर रिपोर्टर. जोधपुर| जोधपुर शहर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादलों की आवाजाही जारी है, जिसके चलते गर्मी का असर कुछ कम हुआ है। शहर में लगातार चौथे दिन तापमान 38 डिग्री के आसपास ही रहा। शहर में अलसुबह गर्मी का असर था, खुली धूप निकली और तापमान भी चढ़ने लगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दोपहर में बादल छाने लगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर का अधिकांश क्षेत्र बादलों की गिरफ्त में था। करीब दो बजे के बाद शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई और कई जगह हवाओं के साथ तेज बौछारें पड़ीं। इससे गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि शहर का अधिकतम तापमान करीब आधा डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़ गया। मौसम विभाग के विज्ञानी गोविंदराम सीरवी के अनुसार शहर का मौसम अगले कुछ दिनों में ऐसे ही बदलता रहेगा। कारण कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 24 घंटे तक दिखेगा, उसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, लेकिन ज्यादा तेज बारिश की संभावना नहीं है। शहर का अधिकतम तापमान 38.7 व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 1.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।

खबरें और भी हैं...