पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • एमडीएमएच: नई ओपीडी में उद‌्घाटन के 6 दिन बाद भी ताले में एक्सरे मशीन, मरीज परेशान

एमडीएमएच: नई ओपीडी में उद‌्घाटन के 6 दिन बाद भी ताले में एक्सरे मशीन, मरीज परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मथुरादास माथुर अस्पताल की नई ओपीडी में लगी एक्सरे मशीन के उद‌्घाटन के छह दिन बाद भी मरीजों को उसकी सुविधा नहीं मिल रही है। हाल यह है कि अस्पताल प्रशासन ओपीडी में लगी एक्सरे मशीन के लिए सॉफ्टवेयर डाउनलोड ही नहीं कर पाया और न ही वहां स्टाफ की व्यवस्था कर पाया है। इसके चलते नई ओपीडी में लगी एक्सरे मशीन कक्ष के बाहर प्रशासन ने ताला जड़ रखा है। वहीं मरीजों को मुख्य भवन में स्थित 27 नंबर कक्ष में एक्सरे के लिए जाना पड़ रहा है। एमडीएमएच की ओपीडी में मेडिसिन, आॅर्थोपेडिक, सर्जरी, नेत्र और चर्म रोग के डॉक्टर मरीजों को देखते हैं। इसमें सबसे अधिक आॅर्थोपेडिक, सर्जरी और मेडिसिन विभाग के मरीजों को एक्सरे की आवश्यकता पड़ती है। तीनों विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 1800-2000 मरीज आते हैं, जिनमें अधिकांश मरीजों को एक्सरे की आवश्यकता होती है। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन नई एक्सरे मशीन शुरू नहीं करवा पा रहा है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसएस राठौड़ का कहना है कि नई डिजिटल एक्सरे मशीन का सॉफ्टवेयर डाउनलोड नहीं हो रहा था जिसके चलते अभी नई ओपीडी में लगी एक्सरे मशीन शुरू नहीं की गई है। इसके अलावा स्टाफ की भी कमी थी। अभी कम्प्यूटर ऑपरेटर लगाने के आदेश दिए हैं। इसे सोमवार तक शुरू कर सकेंगे। इमरजेंसी में लगी मशीन शुरू कर दी है।

न्यू ओपीडी में एक्सरे रूम पर अभी ताला लगा है।

खबरें और भी हैं...