पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • आयकर: कॉन्फ्रेंस 23 से, प्रदेशभर के 350 अफसर भाग लेंगे

आयकर: कॉन्फ्रेंस 23 से, प्रदेशभर के 350 अफसर भाग लेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| प्रदेश स्तरीय आयकर अफसरों की कॉन्फ्रेंस 23 और 24 अप्रैल को अमरगढ़ रिसोर्ट में होगी। इसमें पूरे प्रदेश से लगभग 350 आयकर अफसरों के आने की संभावना है। कॉन्फ्रेंस में आयकर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए स्थानीय आयकर सर्किल ने तैयारी शुरू कर दी है। कॉन्फ्रेंस में कुल 7 तकनीकी सत्रों में चर्चा की जाएगी। पहले दिन 4 और दूसरे दिन 3 सत्र होंगे। जोधपुर से पहले यह कॉन्फ्रेंस पुष्कर और जयपुर में हो चुकी है। प्रदेश स्तरीय कॉन्फ्रेंस के लिए अफसरों की कई टीमें बनाई गई हैं। लगभग 7 अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं, जो अफसरों के रहने-खाने की व्यवस्था देखेंगे।

खबरें और भी हैं...