जेएनवीयू: बीए-एलएलबी, बीबीए- एलएलबी पंचम सेमेस्टर परीक्षाएं 21 से
जोधपुर| जेएनवीयू की बीए-एलएलबी, बीबीए-एलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेताराम विश्नोई ने बताया, कि बीए-एलएलबी/बीबीए-एलएलबी पंचम सेमेस्टर की समय सारणी विवि वेबसाइट पर सोमवार की शाम तक जारी की जाएगी। प्रवेश पत्र 19 अप्रैल की शाम तक आनॅलाइन जारी होंगे। ऑनलाइन प्रवेश पत्र केवल उन्हीं परीक्षार्थियों के जारी होंगे जिन्होंने आवेदन की हार्ड कापी (प्रिंट कापी) संबंधित विभाग और महाविद्यालय में जमा करवा आनॅलाइन प्रमाणित व सत्यापित करवाई है।