रेलवे: आज मरुधर एक्सप्रेस रद्द
जोधपुर| जोधपुर व वाराणसी के बीच शनिवार को संचालित होने वाली मरुधर एक्सप्रेस को रेलवे ने रद्द कर दिया है। कारण कि जो ट्रेन वाराणसी से शुक्रवार शाम को पहुंचनी थी, वह करीब साढ़े पंद्रह घंटे की देरी से शनिवार सुबह दस बजे के बाद जाेधपुर पहुंचेगी। रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि लिंक रैक में देरी के कारण ट्रेन संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस शनिवार को जोधपुर से और वापसी में ट्रेन संख्या 14863, वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस रविवार को वाराणसी से संचालित नहीं की जाएगी। दरअसल, ट्रेन संख्या 14865 को गुरुवार शाम वाराणसी से रवाना होना था, लेकिन यह ट्रेन 16:40 घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह दस बजे रवाना हो सकी। यही ट्रेन शुक्रवार को जोधपुर पहुंचने के बाद शनिवार सुबह रवाना होनी थी, लेकिन अब यह शनिवार सुबह ही जोधपुर पहुंचेगी, ऐसे में रेलवे ने शनिवार की ट्रेन रद्द कर दी।