एम्स में फायर सेफ्टी वीक आज से मैराथन के साथ होगा आगाज
जोधपुर| एम्स में शनिवार से 20 अप्रैल तक फायर सेफ्टी वीक मनाया जाएगा। इसके तहत सुबह 6 बजे अस्पताल के गेट नंबर 4 से मैराथन का आयोजन होगा। एम्स के इंजीनियरिंग विंग के सुपरिटेडेंट इंजीनियर आरके जोशी ने बताया, कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में माल वाहक जहाज में लगी आग बुझाने वीरगति प्राप्त अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में हर साल 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस के रूप में मनाया जाता है।