पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • घरेलू गैस का दुरुपयोग करने पर रसद विभाग ने जब्त किए 12 सिलेंडर

घरेलू गैस का दुरुपयोग करने पर रसद विभाग ने जब्त किए 12 सिलेंडर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जिला रसद अधिकारी ओंकारसिंह कविया के निर्देश पर शुक्रवार को रसद विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों पर औचक निरीक्षण कर घरेलू गैस के दुरुपयोग करने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की। टीम ने चौपासनी रोड, कमला नेहरू नगर में घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से रिफिलिंग करते पाए जाने पर सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई की गई। प्रवर्तन अधिकारी ओमचंद्र हर्ष, प्रवर्तन निरीक्षक मानवेंद्र, बिरमदान और विक्रम राजपुरा ने कमला नेहरु नगर स्थित हरी ओम मोटर्स गैराज से 15 घरेलू सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जब्त की। दूसरी कार्यवाही में नसरानी बिल्डिंग प्रथम पुलिया स्थित अरोड़ा किचन एम्पोरियम से 2 सिलेंडर और 16 पेट्रोमेक्स के साथ रिफिलिंग करने वाली 3 बांसुरी जब्त की।

खबरें और भी हैं...