पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जोधपुर में जिस विमान में आई थी खराबी, 5 दिन पहले उसी की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी

जोधपुर में जिस विमान में आई थी खराबी, 5 दिन पहले उसी की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एयर इंडिया का जो विमान तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार को जोधपुर से नहीं उड़ पाया यह वही विमान था जिसकी 7 अप्रैल को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। उस दिन दिल्ली जाते हुए रास्ते में इस विमान में तकनीकी खराबी आई तो इसे आपात स्थिति में जयपुर में लैंड करवाया गया। 4 दिन बाद जोधपुर में उसी विमान में गुरुवार को दुबारा तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि एयर इंडिया के तकनीकी टीम के इंजीनियर्स ने उस समय विमान में एरर दुरुस्त कर लिया था। लेकिन इसके कॉकपिट के सिस्टम में दुबारा एरर आने से एआई 476 की गुरुवार को उड़ान रद्द करनी पड़ी। ये विमान शुक्रवार को भी दिन भर एयरपोर्ट के एप्रिन में ही खड़ा रहा। मुंबई से आई टीम ने इसे दुरुस्त किया, इसके बाद शाम पांच बजे ये विमान उड़ा। वहीं दूसरी ओर दिल्ली से दूसरा विमान जोधपुर आया। इसमें निर्धारित समय पर अपराह्न चार बजे यात्रियों को दिल्ली भेजा गया। विमान में खराबी के संबंध में एयर इंडिया के जिम्मेदारों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पाया। जोधपुर एयरपोर्ट निदेशक जीके खरे का कहना है कि एयर इंडिया के विमान में खराबी ठीक करने के बाद इसे भेज दिया गया।

जोधपुर से सीधे ईरान के लिए उड़ा विमान
जोधपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को विमानों की रेलमपेल लगी रही। एक साथ दो बोइंग विमानों के खड़े रहने के कारण पार्किंग में कम ही जगह बची। ब्राजील व अमेरिका के पर्यटकों को लेकर एक बोइंग विमान बुधवार को ढाका से सीधे जोधपुर आया था। इसमें 51 पर्यटक सवार थे। इन्हें लेने के लिए विशेष विमान गुरुवार रात जोधपुर पहुंच गया। ये विमान पर्यटकों को लेकर शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे सीधे ईरान के सिराज शहर उड़ा। इन यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर ही अस्थाई इमिग्रेशन व कस्टम जांच की व्यवस्था की गई। सुबह ही इमीग्रेशन व कस्टम अफसरों ने प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद यात्री विमान में सवार हुए और ये विमान सीधे ईरान के लिए उड़ा। इस विमान के जाने के बाद एप्रिन में पार्किंग के लिए जगह मिली।

खबरें और भी हैं...