पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • एलएलबी परीक्षा में हिंदी में छपे सवाल का अंग्रेजी में अनुवाद नहीं

एलएलबी परीक्षा में हिंदी में छपे सवाल का अंग्रेजी में अनुवाद नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जेएनवीयू की ओर से आयोजित एलएलबी दूसरे वर्ष की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुई। परीक्षा के पहले पेपर में केवल एक सवाल ही हिंदी भाषा में प्रकाशित था, पेपर में उसका अंग्रेजी अनुवाद प्रकाशित नहीं था। इस संबंध में अंग्रेजी माध्यम के स्टूडेंट्स ने परीक्षा के सेंटर सुपरवाइजर को अवगत करवाने के साथ इस प्रश्न के बदले अंग्रेजी माध्यम के स्टूडेंट्स को बोनस अंक दिलवाने की मांग की है। जेएनवीयू की ओर से एलएलबी दूसरे वर्ष के तय परीक्षा कार्यक्रम अनुसार गुरुवार को पहला पेपर जूरिसप्रूडेन्स विषय का था। परीक्षा में जब पेपर बांटे तो अंग्रेजी माध्यम के स्टूडेंट्स को आशंका होने पर ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को बताया। स्टूडेंट्स का कहना था, कि पेपर में एक प्रश्न जो 15 अंक का है। वह केवल हिंदी भाषा में ही प्रकाशित हुआ है, इसमें अंग्रेजी का अनुवाद नहीं है। स्टूडेंट्स की शिकायत को शिक्षकों ने सेंटर सुपरवाइजर को अवगत करवाया तो लिखित में शिकायत देने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। जिस पर कुछ स्टूडेंट्स ने लिखित में शिकायत दे दी। कुलपति प्रो. आरपी सिंह ने बताया, कि यदि पेपर में इस तरह की गलती है तो स्टूडेंट्स के हितों को ध्यान मे रखते हुए निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में ग्रीविएंस कमेटी गठित है, जो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...