पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • सिंधी तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना ब्यावर और अजमेर में हुआ स्वागत

सिंधी तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना ब्यावर और अजमेर में हुआ स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | सिंधी सेंट्रल पंचायत व संत नामदेव ट्रस्ट के तत्वावधान में स्व. हासाराम राधिका होतचंदानी व लक्ष्मणदास किशनीबाई कलवानी की स्मृति में सिंधी तीर्थयात्रियों का जत्था शुक्रवार को सिंधी पंचायत धर्मशाला चौहाबो से रवाना हुआ। आयोलाल झूलेलाल की जयघोष व पल्लव की रस्म के साथ यह जत्था रवाना हुआ। पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी, महासचिव लक्ष्मण खेतानी, संयोजक महेश खेतानी, इंद्रकुमार टहिल्याणी, प्रभु ठारवानी, अशोक मूलचंदानी, हरीश देवनानी, दीपक मोरदानी, चंदु रामचंदानी, बाबा शंकरदास आदि ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रा की बस को रवाना किया। यात्रा के पहले पड़ाव ब्यावर व अजमेर में जत्थे का स्वागत-सत्कार किया गया। यात्रा जेठानंद लालवानी, रामचंद गुरनानी, राजू संभवानी, दल्ली मंगलानी, पूनम मोतियानी, कोमल सतवानी, लक्ष्मण ग्वालानी, घनश्याम आसवानी, चतुरमल आदि की देखरेख में की जा रही है। प्रेम प्रकाश आश्रम ब्यावर में साईं संत हिमांशुलाल के नेतृत्व व वैशाली नगर अजमेर में संत ओमप्रकाश द्वारा जत्थे का स्वागत किया गया।

खबरें और भी हैं...