पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नैनी बाई मायरा कथा की पूर्णारती आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| श्री आदेश्वर विकलांग सेवा संस्थान की ओर से आयोजित दिव्यांग सेवार्थ नैनी बाई मायरा कथा की शनिवार को पूर्णारती होगी। शुक्रवार को कथा के दौरान महेंद्र सिंह पंवार ने संगीतमय प्रस्तुति देते हुए बताया, कि भक्त नरसिंह के त्याग के आगे ठाकुरजी ने नैनी बाई के ससुराल में 56 करोड़ का मायरा भर अपने भक्त को दिया वचन निभाया। दादूपंथ के महंत दादू अखाड़ा रामगोपाल दास महाराज और कथा के यजमान रामजीवन पुंगलिया के साथ सेवा निवृत्त पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह भाटी की उपस्थिती में मायरा भरने के दौरान पूरा पांडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा। संस्थान महासचिव बिंदु शर्मा ने बताया, कि कथा में लोक कलाकार कालूराम प्रजापति, अभिनेत्री दुर्गा परिहार, पंकज जांगिड़, बेबी गुर्जर, मंजू डागा, बनारसी लाल जौहरी और श्याम मारवाड़ी सहित अनेक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। संस्थान के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने आभार जता क्षेत्रवासियों और भामाशाहों से दिव्यांग सामूहिक विवाह आयोजन में हर संभव सहयोग करने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...