मजदूर दिवस एकता व संघर्ष के संकल्प के साथ मनाने का आह्वान
मजदूर दिवस एकता व संघर्ष के संकल्प के साथ मनाने का आह्वान
जोधपुर| श्रमिक कर्मचारी समन्वय समिति की बैठक अध्यक्ष मोहनसिंह व आर सीटू जिला उपाध्यक्ष देवाराम की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। समिति महासचिव बृजकिशोर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। वक्ता गोपीकिशन ने 1 मई को मजदूर दिवस एकता व संघर्ष के संकल्प के साथ मनाने का आह्वान किया। इस दौरान नदीम खान, यूआर बेनीवाल, मो. अकबर, राजेंद्रसिंह, बंशीलाल बींझणा, सुखी देवी, वहीदुद्दीन, सोहन कड़ेला, रमेश नाथ, हबीबुर्रहमान, रामदेव मिरासी, अमराराम, मुकेश पंडित, राजकुमार ने भी संबोधित किया।