पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • अंबेडकर जयंती आज, शहर में अनेक जगह होंगे कार्यक्रम

अंबेडकर जयंती आज, शहर में अनेक जगह होंगे कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती पर शनिवार को विभिन्न संगठनों की ओर से शहर में अनेक कार्यक्रम होंगे। उम्मेद स्टेडियम में सुबह 8:30 बजे अधिकारों की दौड़ होगी। वहीं नागौरी गेट सर्किल और अन्य स्थानों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा।

नागौरी गेट बाबा साहेब सर्किल
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की ओर से सुबह 10 बजे कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेंगे। जोधपुर अनुसूचित जाति-जनजाति विकास समिति की ओर से सुबह 10 बजे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। भारतीय जाटव समाज की ओर से सुबह 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा।

यहां भी होंगे कार्यक्रम
राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में सुबह 11 बजे पुष्पांजलि के साथ बाबा साहेब को याद करेंगे। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) की ओर से सुबह 11:30 बजे महात्मा गांधी स्कूल में समारोह होगा। अंबेडकर क्रांति सेना की ओर से सुबह 11:30 बजे प्रताप नगर स्थित अंबेडकर पार्क से रैली निकाली जाएगी, जो आखलिया चौराहा, बोम्बे मोटर्स, सिवांची गेट, जालोरी गेट, नई सड़क, महामंदिर होते हुए नागौरी गेट पहुंचेगी। दलित व आदिवासी विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष नंदा डगला के नेतृत्व में 1अप्रैल को रामदेवरा से शुरू हुई चिंतन पद यात्रा शुक्रवार को सूरसागर पहुंची। यात्रा शनिवार को राजबाग मेघवाल सभा भवन से रवाना होकर अंबेडकर सर्किल जाएगी और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

नागौरी गेट स्थित अंबेडकर की प्रतिमा और सर्किल की सफाई की गई।

निगम ने 22 साल पूर्व हुए हादसे के तीन मृतकों की प|ियों को दिया 10-10 लाख का मुआवजा, 5 अन्य आश्रितों काे दी अनुकंपा नियुक्ति
नगर निगम ने 22 साल पूर्व सीवरेज की सफाई के दौरान हुए एक हादसे में मरे तीन सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की, जबकि पांच अन्य मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र दिए। महापौर घनश्याम आेझा ने बताया कि वर्ष 1996 में सीवरेज का कार्य करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने के कारण सफाई कर्मचारी जगदीश, हरिभजन व विजयराज की मृत्यु हो गई थी। महापौर आेझा व आयुक्त आेपी कसेरा ने मृतक के आश्रित पुष्पा प|ी जगदीश, विद्या प|ी हरिभजन और उषा प|ी विजयराज को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की। 5 मृतक आश्रितों किरण प|ी विजय, रेशमा प|ी गोपाल, राजूराम पुत्र जगदीश, जितेंद्र पुत्र जगदीश, आकाश पुत्र किशोर को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नगर निगम व राष्ट्रीय जन चेतना न्यास के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित समरसता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांगीलाल सोनल थे। अध्यक्षता मोहनलाल जोड़ ने की। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, विधायक कैलाश भंसाली व भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी विशिष्ट अतिथि थे। आरएसएस के क्षेत्र संपर्क प्रमुख जसवंत खत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समरसता स्थापित करने के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया।

रेल कर्मचारियों ने रैली निकाली, 127 दीप प्रज्वलित किए
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लॉइज यूनियन के मंडल कार्यालय से रेल कर्मचारी रैली के रूप में नागौरी गेट स्थित अंबेडकर सर्किल पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर 127 दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास, सचिव मनोज कुमार परिहार, बजरंगसिंह राठौड़, सुनील टाक, मदनलाल बैरवा, संजय मीणा, अनोपसिंह पंवार, शरद जोशी, अशोकसिंह मेड़तिया, परमानंद गुर्जर, महेंद्रसिंह चारण, अरुण बिस्सा, त्रिलोकराम चौधरी, जितेंद्र ढाका, अनूप त्रिवेदी, रमेश चौधरी आदि ने बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

स्टूडेंट्स ने अंबेडकर के सिद्धांतों को याद किया
महिला पीजी महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि प्रो. पीएस भाटी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रो. पीएम जोशी, सचिव प्रो. केएन व्यास, प्रो. एसपी व्यास, जीपी व्यास, प्राचार्य डाॅ. मनोरमा उपाध्याय, डाॅ. उमा लोहरा और प्रो. अचलेश्वर बोहरा उपस्थित थे।

कामड़ को अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार
अंबेडकर जयंती पर जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से हंसदास कामड़ को अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विभाग मंत्री अरुण चतुर्वेदी, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल व निदेशक आईएएस समित शर्मा कामड़ को सम्मानित करेंगे।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
गत दिनों शहर में दलित आंदोलन के भारत बंद के दौरान उपद्रव, तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव की घटनाओं के बाद शनिवार को शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रस्तावित रैली को देखते हुए पुलिस की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके तहत पुलिस कमिश्नरेट के तमाम थानों के साथ-साथ पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा। पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक-हैड क्वार्टर) भुवन भूषण यादव के अनुसार शनिवार को रैली के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...