जेएनवीयू टॉपर को सीएस इंस्टीट्यूट देगा गाेल्ड मेडल
जेएनवीयू टॉपर को सीएस इंस्टीट्यूट देगा गाेल्ड मेडल
जोधपुर | भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर से 2017-18 सेशन में जेएनवीयू से बीकॉम में टॉप करने वाले स्टूडेंट को ‘आईसीएसआई सिग्नेचर अवार्ड’ का गोल्ड मेडल दिया जाएगा। आईसीएसआई जोधपुर शाखा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व जेएनवीयू में वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. जसराज बाेहरा ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। साथ ही अगर वह सीएस कोर्स करेगा तो उस वर्ष की रजिस्ट्रेशन फीस माफ की जाएगी।