पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सलमान खान को विदेश जाने की मिली अनुमति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जिला व सेशन न्यायालय (ग्रामीण) ने विदेश जाने के लिए सिने अभिनेता सलमान खान को अनुमति दे दी है। सलमान की ओर से प्रार्थना-पत्र पेश कर नेपाल, अमरीका व कनाडा जाने के लिए अनुमति मांगी थी। कांकाणी हिरण शिकार मामले में सीजेएम कोर्ट से दोषी ठहराए गए सलमान को जिला व सेशन न्यायालय ने सशर्त जमानत दी थी। कोर्ट ने उसके विदेश जाने पर रोक लगा दी थी। विदेश जाने के लिए कोर्ट की अनुमति लेने के निर्देश दिए थे। इसके तहत ही सलमान की ओर से प्रार्थना पत्र दायर किया गया।

खबरें और भी हैं...