आसाराम केस में फैसला 25 को, अब कोर्ट की जगह जेल में सुनाया जाएगा
जोधपुर | नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी अासाराम के मामले में अब कोर्ट की बजाय जेल में ही फैसला सुनाया जाएगा। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मंगलवार को यह फैसला दिया। दरअसल, पुलिस चिंतित थी कि 25 अप्रैल को फैसला आने पर जोधपुर में उपद्रव हो सकता है। इसलिए डीसीपी अमनदीपसिंह कपूर ने जेल में फैसला सुनाने की अर्जी लगाई थी। -विस्तृत जोधपुर फ्रंट पेज