पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आज जोधपुर आएंगे

मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आज जोधपुर आएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी बुधवार को जोधपुर आएंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शाम 7 बजे चित्तौड़गढ़ से सीधे जोधपुर पहुंचेंगी। वे यहां संसदीय सचिव और गुड़ामालानी विधायक लादूराम विश्नोई की पोती के पाल रोड स्थित एक होटल में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेकर रात को ही धौलपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी सुबह जयपुर से यहां पहुंचेंगे। यहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद शादी में भाग लेकर जयपुर लौटेंगे। इनके अलावा कई मंत्री और संगठन से जुड़े नेता भी जोधपुर आएंगे।

खबरें और भी हैं...