पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • भगवान परशुराम की जयंती पर शोभायात्रा आज, संतों के साथ शरीक होगा ब्राह्मण समाज

भगवान परशुराम की जयंती पर शोभायात्रा आज, संतों के साथ शरीक होगा ब्राह्मण समाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | जोधपुर

ब्राह्मण समाज के अाराध्य देव भगवान परशुराम की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के सभी घटकों की आेर से संतों के सान्निध्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी। राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर महानगर के अध्यक्ष कन्हैयालाल पारीक ने बताया, कि सुबह नौ बजे जालोरी गेट चौराहे से शोभायात्रा रवाना होगी। इस मौके पर महंत रामप्रसाद महाराज, हरिराम शास्त्री, सैनाचार्य अचलानंद गिरि, कथा वाचक सुनील महाराज, मनीष भाई ओझा व समाज के गणमान्य लोग भगवान परशुराम का पूजन करेंगे। इसके बाद शोभायात्रा यहां से रवाना होकर महात्मा गांधी अस्पताल मार्ग, सोजती गेट, नई सड़क, कटला बाजार, मिर्ची बाजार, सर्राफा बाजार, खांडा फलसा से जालोरी गेट पहुंचकर संपन्न होगी। शहर के कुड़ी हाउसिंग बोर्ड, प्रतापनगर, भदवासिया, बोरानाडा, सूरसागर, मंडोर, पावटा और डिगाड़ी आदि क्षेत्रों से उप यात्राएं आकर जालोरी गेट मुख्य शोभायात्रा में शामिल होंगी। प्रतापनगर स्थित पालीवाल छात्रावास में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संयोजक हेमेंद्र गौड़ ने बताया, कि शिविर में 51 युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान पंडित राजेश दवे, वासुदेव गौड़, विष्णुदत्त गौड़, महेश पालीवाल, भरत वैष्णव, देवेंद्र पुरोहित, ऋषिराज गौड़ आदि मौजूद थे। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन की ओर से चौहाबो सेक्टर 10 में शाम 7 बजे भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती की जाएगी और आतिशबाजी की जाएगी। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत की अगुवाई में होंगे। जिलाध्यक्ष राजेश सारस्वत ने बताया, कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी तरह चांदपोल के पंथेश्वर मंदिर स्थित राधारानी गौ चिकित्सालय में सुबह 7 बजे महाआरती होगी। विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष कैलाश सारस्वत ने बताया, कि कार्यक्रम में समाज के बंधुओं की उपस्थिति रहेगी।

पूर्व संध्या पर झांकियों के साथ शहर में शोभायात्रा निकली

जोधपुर| भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को अहम ब्रह्म परशुराम मेला समिति की ओर से फतेहपोल से ब्रह्मबाग तक शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह पुष्पाहार व अल्पाहार के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा में युवाओं के साथ ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। विधायक सूर्यकांता व्यास ने फतेहपोल पर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा रवाना किया। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े, ऊंट व बैलगाड़ी पर नौपत वादन के साथ बैंड वादन के साथ बग्गी में भगवान परशुराम का चित्र रखा था। शोभायात्रा में परशुराम का रुप धरे नंदलाल हर्ष और विभिन्न देवताओं के वेष में झांकियां शामिल थी। शाम के समय फतेहपोल से रवाना हुई शोभायात्रा नवचौकियां, जूनी मंडी, आडाबाजार, खांडा फलसा व पुष्टिकर स्कूल होते हुए जालोरीगेट से ब्रह्मबाग पहुंच विसर्जित हुई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों से जुड़े लोगों के साथ राजेश रामदेव, हस्तीमल सारस्वत, गोविंद कल्ला, पार्षद सुनील व्यास, पूर्व न्यासी कमलेश पुरोहित, अनिल जोशी, अशोक व्यास, प्रकाश जोशी, पार्षद विश्वजीत जोशी, विकास शर्मा और राजकुमार पुरोहित सहित ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों के युवा और गणमान्य व्यक्ति साथ थे।

परशुराम पुरस्कार समारोह आज

सर्व ब्राह्मण महासभा जोधपुर एवं श्री परशुराम महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में न्यायाधिपति गोपाल कृष्ण व्यास, विधायक सूर्यकांता व्यास, महापौर घनश्याम ओझा, आईएएस श्यामसिंह राजपुरोहित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के महावीर शर्मा सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। मंगलवार को पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।

‘ब्राह्मण स्वाभिमान एवं परशुराम संदेश’ पर संगोष्ठी आयोजित

जयंती के उपलक्ष्य में ‘ब्राह्मण स्वाभिमान एवं परशुराम संदेश’ विषय पर मिनी ऑडिटोरियम में संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने समाज को एकजुट हाेने का आह्वान करते हुए जातिवाद और वोटों की राजनीति पर चिंता जताई। वक्ताओं ने संविधान प्रदत मौलिक अधिकारों के तहत समानता, स्वतंत्रता, राेजगार व समस्त आयामों की सुरक्षा संरक्षा और संरक्षण दिए जाने की मांग की। संगोष्ठी की प्रवक्ता शालिनी शर्मा ने बताया, कि कार्यक्रम में महापौर घनश्याम ओझा, जेएनयूवी संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. एसपी दुबे, डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रकाश छंगाणी, डॉ. नगेंद्र शर्मा, गुरु गोविंद कल्ला, कमलेश पुरोहित, मेजर डाॅ. अनिल शर्मा, कन्हैयालाल पारीक, नवनारायण दाधीच, परसराम शर्मा, घनश्याम ओझा, अलका शर्मा, सुरेश व्यास, अमृत पंचारिया व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग मौजूद थे। संचालन घेवरचंद सारस्वत व संजय गौड़ ने किया।

खबरें और भी हैं...