पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • सिंधी यात्री धर्मशाला का संतों ने किया उद‌्घाटन

सिंधी यात्री धर्मशाला का संतों ने किया उद‌्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| पूज्य झूलेलाल विकास सोसाइटी की ओर से सोजती गेट स्थित झूलेलाल मंदिर में सिंधी यात्री धर्मशाला का उद‌्घाटन मंगलवार को सुबह 10ः30 बजे संतों के सान्निध्य में किया गया। सोसाइटी अध्यक्ष भगवानदास मुरझानी व मंदिर के बाबा जयरामदास ने बताया कि इस नवनिर्मित धर्मशाला में 15 कमरे व एक हाॅल बनाया गया है। धर्मशाला का उद‌्घाटन अजमेर के संत स्वरूपदास उदासी, पुष्कर के संत हनुमानदास उदासी, भीलवाड़ा के संत गणेशदास, किशनगढ़ के संत श्यामदास, ईश्वर प्रेम आश्रम जोधपुर की साध्वी नित्यमुक्ता व रामापीर महंत भाऊ कन्हैयालाल, पं. नरेंद्र शर्मा व समाजसेवी मुरली गंगवानी द्वारा सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न सिंधी पंचायतों व संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे। समारोह के दौरान चांद उत्सव मनाया गया व बहिराणा साहिब का आयोजन बाबा नारूमल मंडली द्वारा किया गया। इसमें ईश्वर मंगलानी, दुर्गादास, अशोक रंगवानी, रमेश ग्वालानी, राजू मोतियानी, राजू जेठवानी आदि ने झूलेलाल के भजनों की प्रस्तुति दी। पल्लव व अरदास के साथ समारोह का समापन हुआ।

खबरें और भी हैं...