जीवण माता मंदिर का पाटोत्सव 22 को, पूर्व संध्या पर 118 किलो दूध से होगा अभिषेक
जोधपुर| चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सत्संग मंडली के तत्वावधान में मंडोर स्थित जीवण माता मंदिर का 118वां पाटोत्सव 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। मंडली के भवनेश माथुर व आनंदीलाल माथुर ने बताया, कि मंदिर के स्थापना दिवस पर मंदिर परिसर को रोशनी से सजाया जाएगा तथा फूलमंडली की जाएगी। रविवार दोपहर 4 बजे पूजा-अर्चना, 4:30 बजे सत्संग व छप्पन भोग, 5 बजे यज्ञ, 6 बजे पूर्णारती तथा शाम 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
सीपी माथुर व मनीष ने बताया, कि पाटोत्सव को लेकर समाज के विभिन्न मोहल्लों में मंडली के सदस्य पीले चावल बांटकर कार्यक्रम में आने का न्यौता दे रहे हैं। 21 अप्रैल को माताजी को 118 किलो दूध से अभिषेक कर शृंगार किया जाएगा। पाटोत्सव के दिन छप्पन भोग की विशेष झांकी आयोजित कर माताजी को रिझाया जाएगा। रामेश्वरलाल व नंदलाल माथुर ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनोज ‘सोनू’, महेश, लोकेश, सुनील ‘दाऊ’, अनिल, नवीन, नवनीत, राकेश, नितिन आदि को कमेटियां बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। जुगल किशोर गोरिया ने बताया, कि मुरारीलाल, सुनील, नरेंद्र, दयालचंद, राजू, आनंद, प्रो. सुरेश, राकेश छीपावाड़ी , किशोरीलाल, प्रमोद, केदार, उगमराज, बीपी माथुर, किशन, डॉ. आनंद, विनोद, दिनेश, राजेशरूप, राजेंद्र, सुबोध, नंदकिशोर, मुकेश, बृजेश, मंगल आदि विभिन्न मोहल्लों में जाकर समाज बंधुओं को कार्यक्रम में आने का न्यौता दे रहे हैं।