पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जीनगर समाज का सामूहिक विवाह समारोह आज, भूमि पूजन गणेश स्थापना हुई

जीनगर समाज का सामूहिक विवाह समारोह आज, भूमि पूजन-गणेश स्थापना हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | जोधपुर

श्री जोगमाया जीनगर मोहल्ला विकास समिति प्रतापनगर के तत्वावधान में बुधवार को शापिंग सेंटर स्थित गरबा पार्क में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक बारात सुबह सवा दस बजे संजय गांधी कॉलोनी ए गली नंबर तीन से रवाना होगी और प्रतापनगर अंबेडकर पार्क होते हुए विवाह स्थल पहुंचेगी। विवाह के बाद दूल्हों को हेलमेट का वितरण कर यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया जाएगा। आयोजन की कड़ी में मंगलवार को सुबह सवा नौ बजे गरबा पार्क में भूमि पूजन और गणेश स्थापना की गई। पंडित सेवाराम जोशी ने पूजा करवाई।

इस अवसर पर सचिव ताराचंद गुर्जर, अध्यक्ष डायाराम चौहान, परमानंद चौहान, मुकेश चौहान, ताराचंद गुर्जर, हुकमचंद चौहान, संपतलाल चौहान, सत्यनारायण गहलोत, लालचंद सोलंकी, हस्तीमल चौहान, किनया बाई, सरिया बाई, उमंग कंवर, राधा देवी, मधुरानी, इंदुबाला, कमला चौहान और जाली बाई सहित कई लोग मौजूद थे। महिलाओं ने मांगलिक गीतों से कार्यक्रम का आगाज किया।

संतों का मिलेगा आशीर्वाद

विवाह समारोह में चांदपोल रामद्वारा के संत हरिराम शास्त्री, सूरसागर रामद्वारा के महंत रामप्रसाद महाराज, बीजोलाई बालाजी मंदिर के सोमेश्वर गिरि महाराज, संत धाम के परमानंद महाराज का आशीर्वाद मिलेगा। दोपहर में सामूहिक भोजन की व्यवस्था गुरों का तालाब स्थित पार्श्वनाथ वाटिका में होगी। इसी दिन शाम पांच बजे वर-वधू को विदाई दी जाएगी।

भूमि पूजन के दौरान जीनगर समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...