पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • 8 बहनों का इकलौता भाई मां को शादी में छोड़ खेत गया, लौटते बाइक फिसली, मौत

8 बहनों का इकलौता भाई मां को शादी में छोड़ खेत गया, लौटते बाइक फिसली, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौसर में भीकमकोर रोड पर हुए एक हादसे ने हर किसी को रुला दिया। यहां मेघवालों की ढाणी के पास बाइक फिसलने से 35 वर्षीय सांगाराम ढोली की मौत हो गई। वह 8 बहनों का इकलौता भाई था। हादसे की सूचना से हर कोई सहम सा गया। हादसे से आधा घंटे पहले ही वह अपनी मां को बाइक पर नाइयों की ढाणियों में एक शादी समारोह में छोड़ आया था। इसके बाद वह खेत गया और खेत से घर लौटते हादसा हो गया। बाइक फिसलने के बाद रोड से उतर गई और सिर पर गंभीर चोटें आने व अत्यधिक खून बह जाने से जोधपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के तीन मासूम बच्चों पर परिवार को बोझ आ गया है। मृतक के पिता बालूराम का पहले निधन हो चुका है।

ग्रामीण बंशीलाल ने बताया कि बालूराम 8 लड़कियों थी। पुत्र नहीं होने को लेकर पिता भादरिया माता के तीन बार पैदल यात्रा की। मां ने भी कई उपवास किए। मन्नत पूरी हुई तो भादरिया माता को संगरिया राय माता भी कहते हैं, ऐसे में नाम सांगीराम रखा। अब आठ बहनों का एकमात्र भाई दुनिया में नहीं रहा। परिवार पर दुखों के बादल छा गए। सांगीराम पिता की मृत्यु के बाद एकमात्र सहारा था। मतोड़ा थाना कांस्टेबल रामनिवास विश्नोई ने बताया कि सांगाराम पुत्र बालूराम व गिरधारीराम पुत्र कम्मूराम ढोली निवासी नौसर सोमवार शाम 6 बजे खेत से घर आ रहे थे। वहां से गुजर रहे सुनील पूनिया ने कैंपर गाड़ी को रुकवा कर अस्पताल भेजा। ओसियां में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया। जोधपुर में उपचार शुरू होने के 15 मिनट बाद सांगाराम ने दम तोड़ दिया। उनके 3 पुत्र हैं लेकिन कमाने लायक एक भी नहीं।

मृतक।

મમમમशादी में गई मां वापस लौटी મतो पैरમમ કकांपકવઁમછમછબય गए।

खबरें और भी हैं...