पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • डिस्कॉम देगा 52 हजार कृषि कनेक्शन, 1480 करोड़ खर्च होंगे

डिस्कॉम देगा 52 हजार कृषि कनेक्शन, 1480 करोड़ खर्च होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों को खुश करने के लिए डिस्कॉम मौजूदा वित्तीय वर्ष में 52 हजार कृषि कनेक्शन देगा। इसके लिए पूरा बिजली तंत्र अपग्रेड करने की जरूरत है। खास तौर से 33 केवी के नए जीएसएस बनाने की प्लानिंग तैयार की गई है। जोधपुर व बीकानेर संभाग के दस जिलों में 33 केवी के 90 नए जीएसएस बनाए जाएंगे और 100 जीएसएस की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इन पर करीब 280 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। डिस्कॉम ने इसकी प्लानिंग तैयार कर ली है और सरकार की मंजूरी मिलते ही वर्कऑर्डर जारी होंगे। इसके अलावा 52 हजार कनेक्शन देने से डिस्कॉम को करीब 12 सौ करोड़ रुपए का झटका लगेगा। तंत्र सुधारने व सामान को मिलाकर 1480 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जोधपुर डिस्कॉम की एमडी आरती डोगरा ने बताया कि नए कनेक्शन देने के लिए अभी से तैयारी चल रही है। नए जीएसएस के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। डिस्कॉम के पास अभी दस हजार कनेक्शन का मटीरियल उपलब्ध है।

एक कनेक्शन पर डेढ़ लाख की सब्सिडी

कृषि श्रेणी के कनेक्शन में सब्सिडी कनेक्शन लगाने से लेकर बिजली कनेक्शन की टैरिफ में दी जाती है। सारा पैसा सरकार वहन करती है। कृषि कनेक्शन के लिए किसान से एक से सवा लाख रुपए तक ही लिए जाते हैं। किसान के खेत तक 11 केवी की लाइन बिछाने व ट्रांसफार्मर लगाने का खर्चा ढाई से सात लाख रुपए से ज्यादा आता है। कृषि कनेक्शन में आठ साल की वेटिंग होने की सबसे अहम वजह कृषि श्रेणी की सब्सिडी है। 20 से 30 हॉर्स पावर तक कृषि कनेक्शन का खर्चा 1.70 लाख से 2.5 लाख रुपए तक आता है, लेकिन सरकार प्रति कनेक्शन करीब 1.37 लाख रुपए तक की सब्सिडी देती है।

खबरें और भी हैं...