पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • भीतरी शहर में दिन के समय लोडिंग टैक्सियों की आवाजाही पर रोक

भीतरी शहर में दिन के समय लोडिंग टैक्सियों की आवाजाही पर रोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाटा तिराहा से त्रिपोलिया होते हुए कंदोई बाजार की तरफ तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। ये वाहन घासमंडी तिराहा, लौहार चौक, कदूस की होटल होते हुए कंदोई बाजार, सिटी पुलिस तिराहा की तरफ जा सकेंगे। घासमंडी रोड जवाहर खाना होते हुए घंटाघर जा सकेंगे।

सिटी पुलिस तिराहा से कंदोई बाजार, घंटाघर की तरफ तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। ये वाहन माणक चौक, घंटाघर पुलिस चौकी के पीछे से होते हुए पन्ना निवास होते हुए घंटाघर आ सकेंगे।

घंटाघर से सिटी पुलिस तिराहा की ओर जाने वाले वाहन कंदोई बाजार होते हुए जा सकेंगे।

आडा बाजार से सिटी पुलिस तिराहा की तरफ तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध होगा।

माणक चौक से सिटी पुलिस तिराहा की ओर जाने वाले तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। ये वाहन वाया कंदोई बाजार होते हुए सिटी पुलिस तिराहा व बाटा तिराहा की तरफ जा सकेंगे।

कदूस होटल से लौहार चौक, घासमंडी तिराहा होते हुए बाटा तिराहा जाने वाले तिपहिया व चार पहिया वाहनो का प्रवेश वर्जित होगा। ये वाहन कंदोई बाजार, त्रिपोलिया होते हुए बाटा तिराहा आ सकेंगे।

नई सड़क जवाहर खाना मोड़ से बाटा तिराहा की ओर जाने वाले तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। ये वाहन नई सड़क चौराहा, सोजती गेट होते हुए बाटा तिराहा जा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...