स्टूडेंट्स ने भास्कर प्रिंटिंग प्लांट का भ्रमण कर अखबार छपने की प्रक्रिया समझी
जोधपुर | गोपाल बाल वाटिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शोभावतों की ढाणी के 50 स्टूडेंट्स के दल ने मंगलवार को मोगड़ा स्थित दैनिक भास्कर प्रिंटिंग प्रेस प्लांट का भ्रमण कर अखबार छपने की संपूर्ण प्रक्रिया समझी। इस दौरान शिक्षक प्रेमलता नाथ, धर्मेंद्रसिंह उदावत व सुंदर पंवार के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने भास्कर की प्रिंटिंग प्रेस में जाना, कि किस प्रकार समाचार पत्र प्रकाशित होकर उनके पास पहुंचता है। प्लांट में भास्कर के प्रतिनिधियों ने बच्चों को आधुनिक मशीनों से पेपर प्रिंटिंग व फोल्डिंग और कलर कॉम्बिनेशन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।