पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • अधेड़ महिला से ज्यादती के बाद सिर पर मारा पत्थर, हॉस्पिटल में भर्ती पीड़िता की मौत

अधेड़ महिला से ज्यादती के बाद सिर पर मारा पत्थर, हॉस्पिटल में भर्ती पीड़िता की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बासनी इंडस्ट्रियल एरिया के निकटवर्ती हड्डी मिल इलाके में एक महिला के साथ गत 13 अप्रैल की रात एक बदमाश ने घर में घुसकर ज्यादती की। इसके बाद आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर मारा और वहां से भाग गया। एमडीएमएच में भर्ती गंभीर रूप से घायल महिला की मंगलवार को मौत हो गई। इस संबंध में महिला की बेटी की ओर से बासनी थाने में दर्ज ज्यादती व मारपीट के मामले को हत्या में तब्दील किया है।

बासनी पुलिस ने बताया कि हड्डी मील इलाके में रहने वाली एक विधवा के घर में गत 13 अप्रैल की रात भैराराम भील छत के रास्ते घुसा और कमरे के बाहर सो रही अधेड़ उम्र की उस महिला के साथ ज्यादती की। इसके बाद आरोपी ने छत पर पड़े पत्थर उठाकर अधेड़ उम्र की उस महिला के सिर पर मार वहां से भाग गया। भागते समय वह बिजली के तार से उलझ गया और सीढ़ियों पर रखा गैस सिलेंडर भी नीचे जा गिरा। इसकी आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी जागे और पीड़िता के पास पहुंचे। महिला को घायल हालत में देख लोगों ने उसकी विवाहित बेटी को इसकी सूचना दी और घायल को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने महिला को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इससे एक दिन पहले ही महिला की बेटी की रिपोर्ट पर बासनी पुलिस ने भैराराम और उसके भाई भरत के खिलाफ ज्यादती व मारपीट का केस दर्ज किया था। इस प्रकरण को हत्या के मामले में तब्दील कर पुलिस हत्या के आरोपी मूलतया सिवांची गेट भील बस्ती हाल हड्डी मील इलाके में रहने वाले भैराराम भील (31) पुत्र छोटाराम की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...