पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • प्रदेश में इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेनों के लिए लोको पायलट की ट्रेनिंग शुरू

प्रदेश में इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेनों के लिए लोको पायलट की ट्रेनिंग शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधुपर| उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन में इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस साल के अंत तक कई रेलखंड में विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के मद्देनजर जयपुर, जोधपुर, अजमेर व बीकानेर मंडल के लोको पायलट व सहायक लोको पायलट को चार फेस में कानपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में इलेक्ट्रिक इंजन चलाने का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है। रेलवे की तैयारी के मुताबिक दिसंबर तक फालना-अजमेर, उदयपुर, मारवाड़ जंक्शन-रानी, गुड़िया-रानी व रेवाड़ी-दिल्ली रेलखंड में इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन में इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली ट्रेनों की संख्या अगले कुछ माह में बढ़ने जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...