पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • लैब असिस्टेंट को एनओसी देने पर आपत्ति जताई तो साथ आए शिक्षक नेता ने डीईओ से की गालीगलौच

लैब असिस्टेंट को एनओसी देने पर आपत्ति जताई तो साथ आए शिक्षक नेता ने डीईओ से की गालीगलौच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जिला शिक्षा अधिकारी (मा) प्रथम कार्यालय में डीईओ के प्रयोगशाला सहायक को एनओसी देने पर आपत्ति जताने पर शिक्षक नेता ने डीईओ के साथ गालीगलौच की और सस्पेंड करवाने की धमकी दी। इस पर डीईओ ने पुलिस कमिश्नर व जिला कलेक्टर को रिपोर्ट देकर शिक्षक नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में डीईओ के पक्ष में मंत्रालयिक कर्मचारी व रेसा के प्रधानाचार्य आ गए। डीईओ ने शिक्षा मंत्री व शिक्षा निदेशक को पूरी घटना की रिपोर्ट भेजी है। शिक्षक नेता के पक्ष में भी कर्मचारी नेता डीईओ आॅफिस पहुंच गए। बाद में शिक्षा अधिकारियों एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों के बीच मेड़तिया ने डीईओ से माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ। शिक्षक नेता शंभूसिंह मेड़तिया का कहना है कि उनके संगठन के एक कर्मचारी के काम से गए थे। डीईओ से बार-बार निवेदन करने पर उन्होंने काम नहीं किया तो नोक-झोंक हो गई। बाद में आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। वहीं डीईओ रामेश्वरलाल का कहना है कि उनके साथ शिक्षक नेता ने अपशब्दों का प्रयोग किया और सस्पेंड कराने की धमकी दी, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी है।

डीईओ रामेश्वर लाल और शिक्षक नेता शंभुसिंह मेड़तिया के बीच हुई नोकझोंक पर कई कर्मचारी डीईओ ऑफिस पहुंच गए।

एनओसी पर आपत्ति जता मार्गदर्शन लेने की बात कही

शिक्षक नेता शंभूसिंह मेड़तिया राउमावि बाप के प्रयोगशाला सहायक वखताराम के साथ डीईओ आॅफिस पहुंचे और वखताराम को सैकंड ग्रेड में सलेक्शन होने पर एनओसी देने की मांग करने लगे। डीईओ ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पूर्व में डीईओ ने जो गलती की है वे उसको दोहराना नहीं चाहते हैं। डीईओ रामेश्वरलाल ने कह दिया कि नियमों के अनुसार कार्य नहीं होने के कारण वे इसमें उप निदेशक का मार्गदर्शन लेंगे। इस बात पर मेड़तिया उत्तेजित हो गए और डीईओ के साथ गालीगलौच शुरू कर दी और टेबल पर पड़े कागज फेंक दिए। बाद में डीईओ को धमकी दी कि कार्य नहीं हुआ तो सस्पेंड करवा देंगे। इस बीच प्रधानाचार्य सोहनलाल विश्नोई व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने डीईओ का बीचबचाव किया। इस बात की जानकारी रेसा प्रधानाचार्य को लगी तो कई पदाधिकारी डीईओ कार्यालय पहुंच गए। बाद में डीईओ ने घटना की लिखित में पूरी जानकारी शिक्षा मंत्री, निदेशक, कलेक्टर व पुलिस कमिश्नर को देकर कार्रवाई की मांग की है।

दोनों पक्ष हुए लामबंद, शिक्षक नेता ने डीईओ से मांगी माफी

घटना की जानकारी मिलने पर रेसा के जिलाध्यक्ष अमृतलाल, एडीईओ अशोक विश्नोई, प्रधानाचार्य भल्लूराम खीचड़, वीरेंद्रसिंह, रेसा पी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजूराम चौधरी, जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी, सोहनलाल विश्नोई, किशोर कुमार, वीरेंद्र गहलोत, हितेश त्रिवेदी, ब्रह्मानंद महर्षि, योगेश नाथ, श्याम बाजपेई, शिक्षक संघ प्रगतिशील के जयकिशन पंचारिया, हापूराम चौधरी डीईओ कार्यालय पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच वार्ता होने के बाद मेड़तिया ने डीईओ से माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ।

खबरें और भी हैं...