पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • दुबई के बाद नीदरलैंड पहुंची एयरटैक्सी, दुनिया में 10 साल में एयरटैक्सी इंडस्ट्री 18 लाख करोड़ रु. की होगी

दुबई के बाद नीदरलैंड पहुंची एयरटैक्सी, दुनिया में 10 साल में एयरटैक्सी इंडस्ट्री 18 लाख करोड़ रु. की होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एम्सटर्डम| नीदरलैंड्स में भी इस साल आटोमेटेड एयरटैक्सी की शुरू हो सकती है। यहां के प्रिंस पीटर क्रिसटियान ने एयरटैक्सी की टेस्ट ड्राइव ली। इस ड्रोन एयरटैक्सी में दो लोगों की जगह है। इलेक्ट्रिक टैक्सी पूरी तरह इकोफ्रेंडली है। एक बार में 30 मिनट की उड़ान भर सकती है। 100 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती है। वोलोकोप्टर एंड वर्कहॉर्स कंपनी इस साल जुलाई में दुबई में दुनिया की पहली एयरटैक्सी लांच करेगी। दुनियाभर में हो रही रिसर्च और विशेषज्ञों की मानें तो एक दशक के अंदर एयरटैक्सी शहरों के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगी। अभी दुनियाभर की 100 से ज्यादा कंपनियां और 1 लाख इंजीनियर इसपर काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में गूगल, एयरबस, टोयोटा जैसी नामचीन कंपनियों को इस क्षेत्र में बड़ी संभावना दिख रही है। अगले 10 साल में दुनिया में एयरटैक्सी इंडस्ट्री 18 लाख करोड़ रुपए की होगी।

टैक्सी से 75% सस्ती और इतना ही समय भी बचेगा

उबर के मुताबिक एयर टैक्सी सस्ती होगी। अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को से सैन जोस की 128 किमी की दूरी में 90 मिनट लगते हैं। किराया 5 हजार रु. है। एयरटैक्सी से 15 मिनट लगेंगे। किराया 1300 रुपए होगा।

गूगल, एयरबस, टोयोटा जैसी 100 से ज्यादा कंपनियां ला रही हैं ऑटोमेटेड एयर टैक्सी

गूगल की किट्‌टी हॉक की एयरटैक्सी भी तैयार, छतों पर भी वर्टिकल लैंडिंग संभव

गूगल के संस्थापक लैरी पेज की कंपनी किट्‌टी हॉक भी कोरा एयरटैक्सी को लांच करने की तैयारी में है। कंपनी ने 20 से अधिक ड्रोन के रजिस्ट्रेशन कराए हैं। ये हेलीकॉप्टर की तरह वर्टिकल लैंडिंग कर सकेंगे। ताकि घरों की छत और संकरी जगहों पर उतर सकें।

 जोधपुर, बुधवार, 18 अप्रैल, 2018

मेगाड्रोन की रफ्तार 321 किमी, टोयोटा और इंटेल ने 650 करोड़ रुपए लगाए

कैलिफोर्निया की एक कंपनी में टोयोटा और इंटेल ने 650 करोड़ रुपए का निवेश किया है। मेगाड्रोन की स्पीड 321 किमी प्रति घंटे की होगी। ये लीथियम निकेल कोबॉल्ट मैगनीज ऑक्साइड बैट्री से चलेगी। यह टैक्सी भी वर्टिकल लैंडिंग कर सकेगी। 2024 तक मार्केट में आएगी।

अमेरिका में एक व्यक्ति के साल में 180 घंटे ट्रैफिक में चले जाते हैं

ये ड्रोन टेक्नोलॉजी हेलिकॉप्टर से भी 7 गुना फास्ट और किफायती

अमेरिका के डेट्रॉइट की एक कंपनी 2025 तक 2500 एयरटैक्सी मार्केट में उतारेगी

एयरबस ने भी फ्लाइंग टैक्सी अल्फा वन का परीक्षण कर रही है। 2020 तक मार्केट में आने की उम्मीद है। इसकी एप से बुकिंग की जा सकेगी। अमेरिका की डेट्राॅइट बेस्ड स्टार्ट अप ने 2026 तक 2500 एयरटैक्सी उतारने का वादा किया है।

19

खबरें और भी हैं...