भगवान प्रेम के भूखे हैं : सुनील महाराज
जोधपुर | जोधपुर शहर स्थित बांवरला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को भागवत भवन के संत कथा वाचक सुनील महाराज ने भागवत कथा के दौरान भक्त और भगवान की महिमा का वर्णन किया। महाराज ने कहा,भगवान प्रेम के भूखे हैं। वासनाओं का त्याग करके ही प्रभु से मिलन संभव है। वासना को वस्त्र की भांति त्याग देना चाहिए। शिव और शक्ति दोनों एक ही है। शिव बेहद सहज है, तभी तो महज जल अर्पण से ही प्रसन्न हो जाते हैं, पर शिव सत्य के साथ ही रहते है। भागवत कथा का जो श्रवण करता है उसके पास भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। इस अवसर पर मुकनाराम विश्नोई, सांगसिंह, प्रेम सिंह, गजेसिंह, हुकमसिंह, रतनाराम, भभूतराम, कंवराराम, जयकिशन, बंशीलाल, हीराराम, हनुमान, फरसाराम, श्यामलाल और शक्ति पारीक उपस्थित थे।
कथा में बताई भक्त और भगवान की महिमा, विभिन्न लीलाओं से माहौल हुआ धर्ममय
कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं सहित श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
जोधपुर | जोधपुर शहर स्थित बांवरला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को भागवत भवन के संत कथा वाचक सुनील महाराज ने भागवत कथा के दौरान भक्त और भगवान की महिमा का वर्णन किया। महाराज ने कहा,भगवान प्रेम के भूखे हैं। वासनाओं का त्याग करके ही प्रभु से मिलन संभव है। वासना को वस्त्र की भांति त्याग देना चाहिए। शिव और शक्ति दोनों एक ही है। शिव बेहद सहज है, तभी तो महज जल अर्पण से ही प्रसन्न हो जाते हैं, पर शिव सत्य के साथ ही रहते है। भागवत कथा का जो श्रवण करता है उसके पास भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। इस अवसर पर मुकनाराम विश्नोई, सांगसिंह, प्रेम सिंह, गजेसिंह, हुकमसिंह, रतनाराम, भभूतराम, कंवराराम, जयकिशन, बंशीलाल, हीराराम, हनुमान, फरसाराम, श्यामलाल और शक्ति पारीक उपस्थित थे।
कृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग पर लगे जयकारे
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित आशुतोष महादेव पार्क विकास समिति (17 सेक्टर) में श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया। महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं का वृतांत सुनाते हुए पूतना उद्धार, माखनचोरी, कालिया मर्दन, गोवर्धन लीला और रुक्मणि विवाह प्रसंगों का वर्णन किया। आयोजन सचिव मोती किशन बोहरा ने बताया, कि शनिवार को कथा की पूर्ण आरती होगी।