पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • पाक विस्थापितों से वसूली के आरोपी गृह मंत्रालय के अफसर और तीनों दलाल एसीबी रिमांड पर

पाक विस्थापितों से वसूली के आरोपी गृह मंत्रालय के अफसर और तीनों दलाल एसीबी रिमांड पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई विस्थापितों के पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी बरामद होने की उम्मीद

जोधपुर| पाकिस्तान में सबकुछ लुटा कर भारत आए विस्थापितों की मजबूरी का फायदा उठा उन्हें लाॅन्ग टर्म वीजा दिलाने या वीजा ट्रांसफर सहित अन्य काम के बहाने वसूली के आरोप में एसीबी द्वारा गिरफ्तार गृह मंत्रालय के सीनियर सेक्रेट्रेट असिस्टेंट (एसएसए) पंकज कुमार मिश्रा और तीन स्थानीय दलाल अशोक, भगवानाराम व गोविंद को एसीबी ने 21 मई तक रिमांड पर लिया है।

उल्लेखनीय है, कि विस्थापितों के संबंध में दैनिक भास्कर द्वारा प्रकाशित खबरों को हाईकोर्ट ने जनहित याचिका माना था और इसी की सुनवाई चल रही है। इसी याचिका में केंद्र सरकार की ओर से पक्ष रखने के लिए एसएसए मिश्रा दिल्ली से जोधपुर आता और रात में होटल में बैठकर विस्थापितों से वसूली करता था। एसीबी के एसपी अजयपाल लांबा के अनुसार एसीबी की जयपुर स्थित इंटेलीजेंस विंग से इसकी सूचना मिलने के बाद ही मिश्रा को सर्विलांस पर लिया गया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट में पेश होने के लिए वह गुरुवार को ही जोधपुर अा गया था और रात में पाल बाइपास पर कस्तुरी ऑर्चिड होटल में दलालों से पैसा ले रहा था तब मिश्रा के साथ तीन स्थानीय दलालों को भी पकड़ लिया था। तकरीबन 24 घंटे की पूछताछ में पता चला कि मिश्रा का नेक्सस जोधपुर ही नहीं, जयपुर में भी बना हुआ है। उसके खिलाफ रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज हो गया है, पूछताछ में सीआईडी व गृह विभाग के लोगों के मिलीभगत की भी जांच की जाएगी। इस केस में एसीबी राज्य सचिवालय में कार्यरत सहायक अनुभाग अधिकारी कुंदनलाल की भी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...