जोधपुर| शिक्षा विभाग में तबादलों की सूची का इंतजार कर रहे शिक्षकों के बीच प्रधानाध्यापकों के तबादलों की सूची जारी की गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश के तहत जोधपुर जिले में राजस्थान शिक्षा सेवा के 45 प्रधानाध्यापक बदले गए हैं। इनमें से कुछ का तबादला जोधपुर से जैसलमेर व नागौर जिलों में भी किया गया है। इधर, पाली, नागौर व जालोर से भी कुछ प्रधानाध्यापक तबादले पर जोधपुर भेजे गए हैं।