सिटी रिपोर्टर.जोधपुर| रोडवेज की ओर से 80 साल व अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन व उनके एक सहयोगी के लिए रियायती कार्ड बनाने के लिए साेमवार से वार्ड स्तरीय कैंप शुरू होंगे। वार्ड संख्या 1 स्थित कालीबेरी नगर निगम उप कार्यालय से कैंप की शुरूआत होगी। रोडवेज मुख्य प्रबंधक लालचंद चांडक ने बताया, कि कैंप 24 जुलाई तक वार्ड स्तर पर आयोजित होंगे। 37 अन्य वर्गों के रियायती व निशुल्क स्मार्ट कार्ड भी बनेंगे। वार्ड संख्या 2 का 22 को ज्योति नगर ज्योतिश्वर महादेव मंदिर में, 23 को वार्ड 3 का सामुदायिक भवन भट्टी की बावड़ी, 24 को वार्ड 4 का नहर चौराहा पालरोड निगम उप कार्यालय, 25 को वार्ड 5 का निगम उप कार्यालय नंबर पांच, 26 को वार्ड 6 का निगम उप कार्यालय, 27 को वार्ड 7 का निगम उप कार्यालय, 28 को वार्ड 8 का नगर निगम उप कार्यालय, 29 को वार्ड 9 का निगम उप कार्यालय, 30 को वार्ड संख्या 10 का हुड़को चौराहा पानी की टंकी के पास नगर निगम उप कार्यालय में शिविर आयोजित होगा। आयु, पेन कार्ड, आधार या वोटर कार्ड, पासपोर्ट, अंकतालिका की छाया प्रति लानी होगी साथ ही अन्य वर्गों में कार्ड जारी कराने के लिए वर्ग से संबंधित प्रमाण पत्र की छाया प्रति लाना होगा। शिविर सुबह 10 से सायं 5 बजे तक हाेगा।