पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • श्रीराम ऋषि महाराज आश्रम में 212 यूनिट रक्तदान किया

श्रीराम ऋषि महाराज आश्रम में 212 यूनिट रक्तदान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| श्रीराम ऋषि वेलफेयर सोसायटी (युवा संगठन) की ओर से सिवांची गेट के बाहर स्थित रामऋषि आश्रम में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। सोसायटी अध्यक्ष रोशन बोड़ा ने बताया, कि शिविर में 212 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। सोसायटी के राजकुमार पुरोहित ने बताया, कि शिविर में एमडीएम, एमजीएच व उम्मेद हॉस्पिटल और अंबिका ब्लड बैंक की टीम ने ब्लड एकत्रित किया। शिविर में श्री रामऋषि आश्रम ट्रस्ट, पुष्करणा प्रोफेशनल सोसायटी, संडे क्लब, जागरूक युवा फोर्स, फ्रेंड्स क्लब, साझा हित सोसायटी, द रॉयल्स सोसायटी, प्रगति पर्यावरण समिति, सृजन द यूनिटी, श्री रामऋषि यूथ क्लब, राइजिंग दीवा, श्री रामऋषि फाउंडेशन, पुष्करणा वेलफेयर सोसायटी, चौपासनी पुष्करणा हितकारिणी समिति, राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद, प्रेम विहार विकास समिति, जायन्ट्स ग्रुप ऑफ आशापूर्णा पाल ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...