जोधपुर| जांगिड़ समाज सत्संग समिति की ओर से बलदेव नगर में भजन संध्या आयोजित की गई। भजन संध्या में नाथूसिंह सोढ़ा, हनुमानसिंह इंदा, नवरतनसिंह रावल, श्याम वैष्णव, पंकज जांगिड़, रामचंद्र मेहरा, जसराज शर्मा, रामकिशोर दाधीच, जुगलकिशोर परिहार व बालूदास वैष्णव ने भजनों की प्रस्तुति देकर मूलचंद आसलिया को स्वरांजलि दी। आयोजक डूंगरमल राधेश्याम जांगिड़ ने बताया, कि भजन संध्या में श्रोता देर रात तक जमे रहे।